ताजा खबरेंबिहार

पटना जिलाधिकारी का आदेश, इस समय पर चलेंगी कक्षाएं


पटना, न्यूज़ क्राइम 24। राजधानी में ठंड का सितम जारी हैं। पटना जिलाधिकारी ने पत्र जारी कर बताया कि जिले में ठंड का मौसम और कम तापमान विशेष रूप से सुबह और शाम के समय में जारी है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसलिए पटना जिला के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं कोचिंग सेन्टर सहित) में सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों को पूर्वाह्न 09.00 बजे से पूर्व एवं अपराह्न 03.30 बजे के बाद प्रतिबंध लगाया गया है।

विद्यालय प्रबंधन को यह निर्देश दिया गया है कि ऊपर उल्लिखित आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निधारित करेंगे। मिशन दक्ष तथा बोर्ड परीक्षा हेतु पर्याप्त सावधानी के साथ विशेष कक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। उपरोक्त आदेश दिनांक-27.01.2024 से लागू होगा एवं दिनांक- 31.01.2024 तक प्रभावी रहेगा।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: