बिहार

गुरुदेव क्लब के द्वारा मंदिरों में 1008 दिया एवं खीर का किया गया भंडारा

नालंदा, राकेश। नालंदा बिहार शरीफ अयोध्या में भगवान श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बिहार शरीफ शहर में भी भक्तिमय माहौल देखा गया। शहर के धनेश्वरघाट, रांची रोड ,भरावपर, पुलपर समेत अन्य जगहों के मंदिरों और ठाकुबाड़ी में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा । श्री राम भगवान और बजरंगबली के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं भक्ति भाव से पूजा अर्चना कर अपने अराध्य की आराधना किए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं । 10 जोन में बांटकर विधि व्यवस्था पर नजर रखी जा रही । विधि व्यवस्था डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि रात्रि से ही लगातार गश्त किया जा रहा हैं। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की पैनी नजर है। कहीं भी किसी तरह की कोई हरकतें देखने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
Ad 1

शहर के सभी मंदिरों में आज दिन भर रामायण पाठ, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया है । बिहारशरीफ के डाकबंगला मोड़ एतवरी बाजार स्थित शिव हनुमान मंदिर में पवन गुरु देव क्लब के द्वारा प्रसाद में खीर का भंडारा किया गया एवं शहरवासियों के साथ राम दरबार के समीप सुंदरकांड का पाठ कर जिलेवासियों के मंगल जीवन की कामना की उन्होनें सभी भक्तों से शांति और भाईचारे कायम रखने की अपील की है। इस मौके पर रंजन कुमार चंद्रवंशी सोनू उर्फ बप्पा बंटी कुमार राकेश उर्फ जॉनी रवि शंकर रजनीश दास विवेक दर्जनों लोग शामिल थे

Related posts

पटना जिला न्यायालय का बड़ा आदेश : रुक्मणी बिल्डटेक की संपत्ति होगी कुर्क

टूटी पाइपलाइन से घरों में पहुंच रहा नाले का गंदा पानी

शाहपुर डबल मर्डर पर सांसद पप्पू यादव का हमला : अपराधियों को संरक्षण दे रही है सरकार

error: