अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड स्थित सोनापुर पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनापुर में 19 जनवरी शुक्रवार को बिहार सरकार द्वारा आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन नरपतगंज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद अमीरुला की अगुवाई में किया गया। जिसमें सरकार द्वारा छात्र,छात्राओं एवं लोकहित में चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजना जैसे मुख्यमंत्री बालिका व बालक साइकिल योजना,मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना,मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना,प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना,पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना एवं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड आदि योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी उपस्थित छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को दी गई।
इस कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरपतगंज के अलावे प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अजित कुमार एवं ग्राम पंचायत सोनापुर के मुखिया कृत्यनन्द राम ने सरकार की ओर से बच्चों के लिए चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं उपस्थित छात्रा ने पदाधिकारी की बातों को गंभीरता पूर्वक सुनकर कई सवाल भी किये। पदाधिकारी ने भी उनके सवालों के जवाब देकर उन्हें संतुष्ट किया। छात्र-छात्राओं ने भी वर्तमान समय में स्कूल के शिक्षण अधिगम कार्यक्रम से संतुष्ट होने की बात पदाधिकारी को बताया।
वहीं उपस्थित एक छात्रा ने “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” को लेकर उपस्थित अभिभावकों को कई संदेश दिए जिसमें उन्होंने कहा, बेटी को लोग बेटा के बराबर क्यों नहीं समझते हैं? आज के इस दौर में बेटी बेटा से कम नहीं है। इसलिए सभी को बेटी का दर्जा बेटा के बराबर देना चाहिए। मौके पर कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक संजय कुमार साहा मंच पर उपस्थित रहें वहीं कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरीय शिक्षक संतोष मेहता ने किया। बताते चलें कि बिहार सरकार के द्वारा प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन करने की दिशा में “शिक्षा संवाद कार्यक्रम” का प्रत्येक विद्यालय में आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम को लेकर उपस्थित छात्र- छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कार्यक्रम में मौके पर उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरपतगंज मोहम्मद अमीरुला, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नरपतगंज अजीत कुमार, प्रधानाध्यापक सोनापुर संजय कुमार साहा, सहायक शिक्षक संतोष कुमार मेहता, शैलेंद्र कुमार, संजीव कुमार ,नीलोफर ,राखी जितेंद्र ठाकुर, शैलेंद्र कुमार साह, शैलेंद्र कुमार मेहता, आदि अन्य शिक्षक उपस्थित थे तो वही जनप्रतिनिधि में ग्राम पंचायत राज सोनपुर के मुखिया कृत्यानंद राम, वार्ड सदस्य राजेश कुमार सहनी, अनिल मेहता, अनंत मेहता, मोहम्मद ताहा के अलावे दर्जनों अभिभावक मौजूद थे।
