बिहार

दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधी ने ऑटो रोकाकर नानी-नतिनी को मारा गोली!

नालंदा, राकेश। नालंदा में दिन के उजालो में दिनदहाड़े बेख़ौफ़ अपराधियों ने ऑटो सवार परिवार को गोलियों से भून डाला. जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन लोग ज़ख़्मी हो गया जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना परबलपुर-थरथरी थाना बॉर्डर क्षेत्र के मिर्ज़ापुर गांव के निकट स्टेट हाईवे का है. घटना के संबंध में मृतका के नाना राधेश्याम ने बताया कि बेन थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव से पूजा कुमारी घर के अन्य सदस्यों के साथ जा रही थी. तभी परबलपुर थाना क्षेत्र के मिर्ज़ापुर गांव के निकट पूर्व से रेकी कर रहे बाइक सवार अपराधी ने टेम्पो रोककर अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दिया.

जिससे ऑटो पर सवार पूजा कुमारी, मालती देवी सहित दो अन्य लोग सवार थे. जिनमें पूजा कुमारी पति राजीव कुमार की गोली लगने से मौत हो गई जबकि अन्य घायल इलाजरत हैं. घटना के संबंध में मृतका के नाना राधेश्याम ने बताया पूजा मायके से अपने ससुराल परिवार वालों के साथ चंडी थाना क्षेत्र के राजनबीघा गांव ऑटो रिज़र्व कर जा रही थी, तभी रास्ते में ऑटो रोककर अपराधी गोली मार दिया है. वहीं, मृतका के पति राजीव कुमार ने कहा कि दिसंबर महीने में परबलपुर के पास चिमनी भट्ठा के निकट गोलीबारी हुआ था. जिसमें वह बाल बाल बचा था लेकिन शिकायत थाना में दर्ज नहीं कराया था. इसके बाद आज फ़िर यह घटना घटी है. घटना की सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस जांच में जुट गई है. लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: