बिहार

अगले दो दिनों तक कोल्ड डे का अलर्ट, 17 को हो सकती है बारिश

पटना, अजीत। हिमालय के पश्चिमी हिस्से से आ रही सर्द पछुआ हवा के प्रभाव से पूरे बिहार में ठंड और सर्दी का सितम कहर ढा रहा है.बिहार में शीतलहर के कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिनों तक कंपकंपाती ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 17 जनवरी को पटना गया समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में बारिश का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है.पटना के न्यूनतम तापमान में शुक्रवार को 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.पटना, गया और राज्य के दक्षिणी और उत्तरी भागों के दो-तीन जिलों में शीतलहर के आसार हैं.

कोहरा और कनकनी का कहर जारी है। लगातार दूसरे दिन सर्द कोहरे के बीच चली सर्द पछुआ पर लोग कांपते रहे। दोपहर धूप निकली तो राहत मिली। हालांकि शुक्रवार की तुलना में न्यनूतम तापमान जरूर कुछ बढ़ा लेकिन कनकनी में कमी नहीं रही। नमी की अधिकतता के बीच चली उत्तर-पश्चिमी हवा धूप से पहले तक परेशान करती रही। ऐसी स्थिति में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। शुक्रवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ तो अधिकतम पारा दो डिग्री लुढ़क गया। शनिवार को अधिकतम 19.9 और न्यनूतम 6.4 डिग्री रहा। शुक्रवार को अधिकतम 21.9 व न्यूनतम 4.9 रहा। पिछले साल 2023 में 13 जन को अधिकतम 24.7 व न्यूनतम 6.7 डिग्री रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है. इस दौरान पटना, गया और दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में मध्यम, जबकि अररिया, पूर्णिया और इससे सटे जिलों में घना कुहासा छाया रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो 13 और 14 जनवरी को पटना, गया समेत एक-दो जिलों में शीतलहर के आसार हैं. वहीं 13 और 14 जनवरी को उत्तरी भागों के एक-दो स्थान पर कोल्ड डे रहने की संभावना है. दो दिनों तक शीतलहर और शीत दिवस को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है।

Advertisements
Ad 1

मौसम विज्ञान केंद्र पटना से मिली जानकारी के मुताबिक अगले दो दिनों में मौसम का मिजाज में विशेष बदलाव का अनुमान नहीं है। कोहरा, कनकनी और सर्द पछुआ चलेगी। बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से 16 जनवरी से मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। बारिश की संभावना नहीं है लेकिन बादल छाएंगे। इधर, कड़ाके की ठंड का असर आम लोगों के साथ ही बाजार पर दिख रहा है। शनिवार की सुबह कनकनी के कारण सड़कों पर चहल-पहल कम रही। धूप निकलने से पहले तक बाजार में भीड़ कम रही है। लेकिन, धूप के बीच भीड़ बढ़ गई।

13 जनवरी 2024 की मौसम बुलेटिन मे बताया गया है की पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा।शीत दिवस पटना मुजफ्फरपुर मोतिहारी दरभंगा समस्तीपुर वैशाली एवं गोपालगंज में दर्ज किया गया। राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस फारबिसगंज में एवं सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस बांका में दर्ज किया गया। बिहार राज्य का औसत अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस एवं औसत न्यूनतम तापमान 8.02 डिग्री सेल्सियस रहा।

घना कुहासा पटना गया पूर्णिया आदि शहरों में जबकि राज्य के अधिकांश भागों में मध्यम स्तर का कुहासा सुबह के समय छाया रहा। शनिवार के मौसम विश्लेषण के अनुसार राज्य में पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह जारी है। अगले 48 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा । शीत दिवस राज्य के कुछ स्थानों में रहने का पूर्वानुमान है। घना कुहासा राज्य के उत्तर दक्षिण पश्चिम एवं दक्षिण मध्य भागों के एक या दो स्थानों में सुबह के समय छाए रहने का जबकि शेष भाग में हल्की से मध्यम स्तर का कुहासा रहने का पूर्वानुमान है। राज्य के न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिनों के दौरान कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने का पूर्वानुमान है, तत्पश्चात अगले दो दिनों के दौरान क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है ।

Related posts

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मंत्री का ऐलान, आवासीय विद्यालयों में स्वास्थ्य कर्मियों की होगी तैनाती

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैंकर्स समिति की बैठक

बेगूसराय में जिलाधिकारी ने रेफरल अस्पताल और स्कूल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

error: