बिहार

बेला एसएसबी एवं बसमतिया ओपी पुलिस ने 100 किलो गाजा के साथ एक व्यक्ति किया गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। बेला एसएसबी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर आज शनिवार की अहले सुबह करीब 3:00 बसमतिया बीरपुर रोड स्थित बसमतिया पेट्रोल पंप के समीप गुप्त सूचना के आधार पर 100 किलो गाजा के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा। दबोचे गए व्यक्ति मोहम्मद सलाउद्दीन, ग्राम बैरिया राजीव वार्ड संख्या-08 बलभद्रपुर, थाना वीरपुर का बताया गया है।

यह कार्रवाई बेला एसएसबी बीओपी असिस्टेंट कमांडेंट राणा कुमार नेतृत्व में जवानों ने की। जप्त गाजा व गिरफ्तार व्यक्ति का आवश्यक पूछताछ के बाद कागजी कार्रवाई करते हुए बसमतिया ओपी पुलिस को सुपुर्द किया। बसमतिया ओपी पुलिस ने गाजा के साथ गिरफ्तार व्यक्ति पर मामला दर्ज करते हुए आज न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।

Related posts

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश, सीएम ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 20 फरियादें, समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश

error: