क्राइमबिहार

महादलित बच्चियों के साथ हुई कुकर्म में एवं हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ, अजीत। पटना के फुलवारी शरीफ के चर्चित दुष्कर्म एवं एक बच्ची की हत्या कांड में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी ने इस कांड में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर ली है और घटना के बारे में पूरी जानकारी एस आई टी को दिया है .गिरफ्तार युवक को फुलवारी शरीफ से लेकर एसआईटी टीम अपने साथ लेकर पटना चली गई इस मामले की पुष्टि पटना के सीनियर एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने की है।

पटना के फुलवारी शरीफ के एक गांव में महादलित बच्चों के साथ हुई दुष्कर्म व हत्या की घटना में अब तक पांच संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया गया है इस मामले में संदिग्ध पकड़े गए लोगों से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है.इस मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी खुलकर कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि अभी अनुसंधान चल रहा है .अनुसंधान पूरा हो जाने और आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत एकत्रित हो जाने के बाद ही इस मामले में कुछ भी कहा जा सकेगा.

फुलवारी शरीफ थाना पुलिस के साथ ही एस आई टी इस जगह ने हत्याकांड में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

Advertisements
Ad 1

पुलिस टीम में शामिल विशेष दस्ता के लोग में टेक्निकल सेल खुफिया एवं अन्य की अलग-अलग टीम में बनाकर छापेमारी चल रही है. इस मामले में पुलिस टीम फूक फूक कर कदम रख रही है अब तक 5 दिन लोगों को पकड़ कर थाना लाया गया है उनके परिवार वाले और अन्य समर्थक भी थाना में लगातार पहुंच रहे हैं और उन्हें निर्दोष बता रहे हैं वहीं पुलिस टीम सबको यह समझा रही है कि जिनके खिलाफ साक्ष्य मिलेगा उनके खिलाफ ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक एम्स में भर्ती इलाजरत बच्ची ने पुलिस की विशेष टीम को जो जानकारियां दी है उनके आधार पर लोगों को पकड़ा जा रहा है.पकड़े गए लोगों के एक ठिकाने में छुपा कर रखा हुआ कट्टा और कारतूस भी बरामद हुआ है .पुलिस इस बारे में भी पूछताछ कर रही है कि किस उद्देश्य से कट्टा व कारतूस जमा किया गया था . इसके अलावा पुलिस हर पहलू पर तहकीकात कर रही है. पुलिस टीम लगातार दबिश बढ़ा रही है और जल्द ही इस दुष्कर्म और हत्याकांड में शामिल अपराधियों का खुलासा कर जेल भेजने की बात कर रही है।

Related posts

गंगा मरीन ड्राइव पर पुलिस–अपराधी मुठभेड़, कुख्यात गैंग का शूटर घायल!

प. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

आंगनबाड़ी के 40 बच्चों को पोशाक वितरण, जीविका दीदी ने किया वितरण

error: