बिहार

एसएसबी व पुलिस संयुक्त गश्त के दौरान पुल के निचे लावारिस रखे 249 लीटर शराब किया जप्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर। सोनपुर पंचायत स्थित जिमराही गांव सैनिक सड़क बजरंगबली मंदिर के समीप आज शुक्रवार को समय करीब 12:00 बजे एसएसबी बीओपी पथरदेवा के जवान एवं बथनाहा ओपी पुलिस के संयुक्त गश्ती के दौरान लावारिस अवस्था में पुल के नीचे सात बोरे में रखें दिलवाले नामक नेपाल निर्मित शराब को सूचना के आधार पर जप्त कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार जप्त शराब तस्करों के द्वारा नेपाल से लाकर भारतीय क्षेत्र में इकट्ठा कर बड़े वाहनों की मदद से भारतीय क्षेत्र के अन्य बाजारों में ले जाया जाता।

Advertisements
Ad 1

परंतु इसकी भनक एसएसबी जवान और पुलिस को लग गई जो मौके पर पहुंचकर अपने कब्जे में ले लिया। एसएसबी और पुलिस के अनुसार जप्त शराब 249 लीटर बताया गया है। जप्त शराब को पुलिस को सुपुर्द करते हुए अज्ञात के ऊपर बथनाहा ओपी में कांड दर्ज कराया गया है। इस अभियान में एसएसबी के ओर से पथरदेवा बीओपी प्रभारी उपनिरीक्षक अमर सॉन्ग जडेजा, मुख्य आरक्षी एस ए पांडी आरक्षी राम बाबू यादव तथा बथनाहा ओपी पुलिस बल में उप निरीक्षक छोटेलाल चौधरी, महिला आरक्षी रूपा कुमारी,होमगार्ड गणेश मंडल, शामिल थे।

Related posts

होलिका दहन व होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

संपूर्णता अभियान के तहत विज्ञान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

आर्केस्ट्रा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, गोली के बारूद बके छींटे से नेपाल की डांसर हुई घायल, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

error: