ताजा खबरेंबिहार

पटना में ठंड के कारण सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। ठंड कि प्रकोप से इनदिनों बिहार के लोग बेहाल हैं. ऐसे में बच्चों कि स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया हैं। पटना जिले के शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने की घोषणा की गई है। पटना जिलाधिकारी ने जिले में ठंड के मौसम और कम तापमान की वजह से कक्षा 8 तक के निजी-सरकारी स्कूलों में पढ़ाई बंद करने का आदेश दिया है. 

जारी आदेश में जिलाधिकारी ने कहा हैं कि  बढ़ते ठंड को देखते हुए 1973 की धारा-144 के तहत पटना जिला के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में वर्ग-8 तक शैक्षणिक गतिविधियों को दिनांक 16 जनवरी तक प्रतिबंध लगाते हैं। वहीं वर्ग-9 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्व के आदेश के अनुरूप सुबह  09.00 से एवं दोपहर 03.30 बजे के बीच सावधानी के साथ जारी रहेंगी। मिशन दक्ष तथा बोर्ड परीक्षा हेतु संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा।

Related posts

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 5400 पाउच शैंपू के साथ बाइक सवार गिरफ्तार!

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद