फुलवारीशरीफ, अजीत। पटना के फुलवारी शरीफ में दो मासूम बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म एवं एक बच्ची की हत्या मामले में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले को पटना पुलिस ने इनाम देने की घोषणा की है.
पटना के सीनियर एसपी राजीव कुमार मिश्रा के हवाले से प्रेस बयान जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि इस जघन्य कांड के आरोपियों को पकड़वाने में सहयोग करने वाले का नाम पता पहचान गुप्त रखा जाएगा, इसके साथ ही ऐसे लोगों को 50,000 का इनाम दिया जाएगा।
