बिहार

नौबतपुर में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल!

नौबतपुर, अजीत। पटना के नौबतपुर जाने वाली सोन नहर रोड में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को जोरदार धक्का मार दिया. इस हादसे में पति-पत्नी बुरी तरह जख्मी हो गए .आसपास के राहगीरों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया जहां उनका इलाज चल रहा है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया है कि धक्का मारने वाले कर के चालक बुरी तरह नशे में था. मकई वारदात पर पहुंचे नौबतपुर पुलिस छानबीन में जुट गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक नौबतपुर-बिक्रम सोन नहर पर सीपीएस स्कूल के समीप रविवार की रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को ठोकर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपति की पहचान नौबतपुर के चिरौरा निवासी रंजीत कुमार और उसकी पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद भाग रहे कार के चालक को लोगों ने नशे की हालत में पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल, पुलिस कार चालक से पूछताछ कर रही है वही कार को जप्त कर लिया गया है।

Related posts

झमाझम बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, एम्स रोड से संपतचक तक सड़कों पर भरा पानी

रबीउल अव्वल का चांद नहीं दिखा, 15 अगस्त से शुरू होगा नया इस्लामी महीना

‘मिशन ग्रीन विलेज’ के तहत बांटे गए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

error: