बिहार

शौचालय के विवाद में लड़की के पिता को पहुंचाया अस्पताल

नालंदा, राकेश। नालंदा तेलमर गांव में फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की झलक देखने को मिली। ससुराल में शौचालय नहीं होने पर 2 सालों से दामाद ने नहीं रखा है कदम। तालाक तक पहुंची बात। शौचालय नहीं होने पर दामाद ने लड़की को तालाक का प्रस्ताव भी दिया है। इस बात से गुस्साए लड़की के परिजनों ने शादी करवाने वाले अगुआ से शिकायत की। अगुआ ने भी लड़की के परिवार के साथ मारपीट की।घटना के संबंध में लड़की की मां सरगुन देवी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2 साल पहले पटना सिटी के रहने वाले विक्की से हुई थी। शादी के समय लड़के ने शौचालय बनवाने को कहा था तब लड़की के पिता ने विक्की को शौचालय बनवाने का वादा किया था।

लेकिन शादी के बाद भी लड़की के यहां शौचालय नहीं बनवाया गया। जिस वजह से शादी से लेकर अब तक दो वर्षो में दामाद ने एक बार भी ससुराल में कदम नहीं रखा है। जिससे मियां बीवी के बीच आपसी दरार बढ़ता जा रहा है। वही लड़की की मां ने कहा की कहां से शौचालय बनाएं शौचालय बनवाने के लिए हमारे पास पैसा नहीं है और सरकारी योजनाओं का लाभ भी नही मिल रहा है। और दामाद ये समझने को तैयार नहीं है वो कह रहा है की शौचालय बनवाए उसके बाद ही बेटी का घर बसेगा नही तो तलाक के लिए तैयार रहें। वही लड़की वालो ने जब इसकी शिकायत शादी करवाने वाले आगुआ से की तो उनलोगो ने लड़की के परिवार के साथ मारपीट किया।

Related posts

मासूम की मौत के बाद हिंसक बवाल, पुलिस पर पथराव; तीन वाहन फूंके

महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : दीपक प्रकाश

गुणवत्तापूर्ण बीज से बढ़ेगा गन्ने का रकबा, 40 बीज उत्पादक हर साल तैयार करेंगे करीब दो करोड़ पौधे