बिहार

फुलकाहा एसएसबी ने नेपाल निर्मित 54 लीटर शराब, 3200 भारतीय मुद्रा सहित एक व्यक्ति को धरदबोचा

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड से सटे इंडो-नेपाल सीमा पर अवस्थित फुलकाहा एसएसबी कैंप के जवानों ने मंगलवार की सुबह सीमा स्तंभ संख्या-188/4 मानिकपुर गांव के समीप सुबह करीब 07:20बजे नाका ड्यूटी से वापस आने के क्रम में नेपाल के तरफ से एक व्यक्ति माथे पर एक बोरी लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया, जवानों ने उक्त व्यक्ति को शक के आधार पर रोक कर बोरी का तलाशी लिया तो बोरी के अंदर से नेपाल निर्मित दिलवाले नामक 180 बोतल शराब बरामद हुआ जिसे जप्त कर, व्यक्ति को हिरासत में लेकर फुलकाहा कैंप लाया जहां पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम धीरज कुमार पिता ललन यादव,साकिन खैरा चंदा वार्ड-04 थाना नरपतगंज निवासी बताया है।

जप्त शराब व हिरासत में लिए गए व्यक्ति का कागजी कार्रवाई कर फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द किया।एसएसबी जवानों के द्वारा यह कार्रवाई कैंप प्रभारी असिस्टेंट कमांडेंट आनंद सिंह भंडारी के निर्देश पर आरक्षी दिनेश कुमार मीणा,हरफूल यादव,अमित विश्वास,सिकेन्द्र कुमार तिग्गा,ने की है। वहीं फुलकाहा थाना पुलिस ने उक्त व्यक्ति पर कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत अररिया भेजनें की तैयारी में जुट गई है।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: