बिहार

एसएसबी जवानों ने शराब सहित एक बाइक किया जप्त, मौके से तस्कर हुवे फरार

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा एसएसबी 56 वीं वाहिनी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की सुबह नाका ड्यूटी के दौरान नेपाल निर्मित दिलवाले नामक 360 बोतल शराब के साथ एक सुपर स्प्लेंडर बाइक को जप्त करने में सफलता मिली है।

वहीं जवानों को देख शराब तस्कर बाइक छोड़ मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई इंडो नेपाल सीमा के समीप मानिकपुर गांव में बीओपी प्रभारी इंस्पेक्टर हरबंस लाल के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी लखन सिंह,आरक्षी अमित विश्वास, राजकुमार,बाघा काना मी आदि जवान के द्वारा की गई है।

Related posts

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद

एसडीएम प्रिया रानी एवं डीडीसी आकांक्षा आनंद की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर हुआ मेले का शुभारंभ

उत्पाद विभाग और पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 1,353 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद!