पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। पटना महानगर किसान मोर्चा के द्वारा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मनोज कमलिया स्टेडियम मंगल तालाब पटना सिटी में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन पटना महानगर भाजपा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा, पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव यादव,पूर्व उप महापौर संतोष मेहता, रूपनारायण मेहता, किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सुजीत कुशवाहा, बलराम मंडल, संजीव पटवा ने नमो कबड्डी प्रतियोगिता के प्रतीक चिन्ह गुब्बारे के साथ उड़ा कर किया। इस अवसर पर आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। खेल का शुभारंभ सभी खिलाड़ियों ने राष्ट्र गान गा कर किया।
इस प्रतियोगिता में चार टीम पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स एकेडमी,देव कबड्डी एकेडमी, सर्वोदय कबड्डी क्लब (अथमलगोला), पाटलिपुत्र ब्लैक राइडर (पटना सिटी) ने भाग लिया।
फाइनल मैच सर्वोदय कबड्डी क्लब (अथमलगोला)और देव पलकबड्डी एकेडमी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सर्वोदय कबड्डी क्लब (अथमलगोला)ने 44_30 से मुकाबला जीता।
विजेता एवम् उपविजेता टीम को पटना नगर निगम के महापौर श्रीमती सीता साहू,उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से किया। इस कार्यक्रम के सफलता के लिए खेल प्रभारी सुजीत सिंह, मीडिया प्रभारी प्रदीप काश,सरोज जायसवाल,विनय केसरी, सुरेश सिंह पटेल, कांति केसरी,संजीव बबलू, राजेश मेहता, उत्तम मालाकार, शंकर मेहता, रविंद्र सिंह, संतोष चौरसिया,रमेश मेहता, नवनीत सिंह, सीताराम मेहता, संजय गुप्ता, जुटे रहे।
