बिहार

जनता को भ्रमित करने का हतकंडा है भाजपा का ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ : उमेश सिंह कुशवाहा

पटना, न्यूज क्राइम 24। बिहार प्रदेश जद(यू0) के अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी के ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश की जनता को भरमाने का एक हतकंडा है। मोदी सरकार सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के जनता की गाढ़ी कमाई को भारतीय जनता पार्टी अपने प्रचार-प्रसार के लिए इस्तेमाल कर रही है। वास्तविकता यह है कि भाजपा का ‘संकल्प’ और ‘विकास’ दोनों ढकोसला साबित हुआ है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में भाजपा को जनता से जुड़े जरूरी और गंभीर सवालों का जवाब देना चाहिएः-

◆मा0 प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि वर्ष 2022 तक भारत कुपोषण मुक्त देश बनेगा परन्तु आज महंगाई की मार से देश की एक बड़ी आबादी को भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स में रैंक 121 देशों में अपना भारत 111 वें स्थान पर है और भारत में 23 करोड़ से अधिक लोग कुपोषण के शिकार हैं। क्या विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाजपा इन मुद्दों पर बात करेगी?

◆मा0 प्रधानमंत्री के द्वारा 100 दिनों में विदेशों से कालाधन वापस लाने का वादा भी फर्ज़ीवाड़ा साबित हुआ। विदेशों से कालाधन लाने के बजाए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के पूंजीपति दोस्तों जैसे मेहुल चोकसी, नीरव मोदी, ललित मोदी, विजय माल्या ने देशवासियों के मेहनत की कमाई को लेकर विदेश भाग हो गए। इनपर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

◆पूरे प्रचार-प्रसार के साथ मा0 प्रधानमंत्री ने उज्जवला योजना की शुरुआत की थी परन्तु मौजूदा समय में उज्जवला के 70ः लाभार्थियों ने गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करना बन्द कर दिया है और इसकी सबसे बड़ी वज़ह गैस सिलेंडर की बेतहाशा बढ़ती कीमतें। भाजपा बताए कि दुनियाभर में आज सबसे महंगा गैस सिलेंडर हमारे देश में क्यों मिल रहा है?

◆जिस आयुष्मान भारत योजना को लेकर मोदी सरकार अपना पीठ थपथपाती है। कुछ महीनें पूर्व ही भारत सरकार के ब्।ळ ने उस योजना में बड़ी गड़बड़ी को उजागर किया था। लेकिन अभी तक उसकी जांच के आदेश श्री नरेन्द्र मोदी ने क्यों नहीं दिए ?

◆मा0 प्रधानमंत्री ने प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। इस हिसाब से 9 वर्ष में 18 करोड़ युवाओं को नौकरी मिलनी चाहिए थी। लेकिन युवाओं को नौकरी देने की बजाय मोदी सरकार सरकारी संस्थाओं का निजीकरण कर युवाओं से नौकरी को छीन रही है। भारत में आज रिकॉर्ड बेरोजगारी है। साल दर साल बेरोजगारी दर आसमान छू रहा है।

Advertisements
Ad 1

◆मा0 प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक प्रत्येक देशवासियों को पक्के मकान देने का वादा किया था। उन्हें विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से यह बताना चाहिए कि वर्ष 2022 खत्म हुए पूरे 1 साल हो गए। उनका यह वादा अब तक पूरा क्यों नहीं हुआ?

◆100 स्मार्ट सिटी बनाने का जुमला आज भी देश की जनता को याद है लेकिन मा0 प्रधानमंत्री अब अपने ‘मन की बात’ और चुनावी भाषणों में 100 तो दुर बल्कि 1 भी स्मार्ट सिटी का भी ज़िक्र नहीं करते हैं।

◆मा0 प्रधानमंत्री ने 2014 में देश की जनता से वादा किया था कि केन्द्र में अगर भाजपा की सरकार बनी तो डॉलर के मुकाबले रुपया को बराबर कर देंगे लेकिन मोदी जी के ही शासनकाल में देश का रुपया 42ः फीसदी नीचे गिर गया और यह अब तक का सबसे रिकॉर्ड गिरवाट है।

◆मा0 प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में अन्नदाताओं की आय को दुगनी करने वादा किया था लेकिन आज नौ साल पूरे हो चुके हैं, आय दुगनी तो दूर बल्कि देश के अन्नदाता किसानों को अपने हकों के लिए एक साल तक दिल्ली की सड़कों पर धरना देना पड़ा था जिसमें हमारे 700 सौ अधिक किसानों की दुःखद मौत हो गई थी। क्या मा0 प्रधानमंत्री ने क़भी उन किसान परिवारों की सुध लेने की कोशिश की?

◆मा0 प्रधानमंत्री ने 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान ही वादा किया था कि वर्ष 2022 तक मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट टेªन का परिचालन शुरू होगा परन्तु 9 वर्ष हो चुके हैं और देश की जनता आज भी बुलेट टेªन के आस में टकटकी लगाए खड़ी है। भाजपा को बताना चाहिए कि क्या यह भी चुनावी जुमला था?

◆महंगाई को जड़ से समाप्त करने की बात कहने वाले श्री नरेन्द्र मोदी ने दूध, दही, पनीर, आटा समेत अन्य खाद्य पदार्थों पर भी ळैज् लागू कर देश के गरीबों को असहाय पीड़ा देने का काम किया है। न कश्मीर में आतंकवाद खत्म हुआ और न ही चीनी घुसपैठ, यही भाजपा का फर्जी राष्ट्रवाद और झूठा देशप्रेम है।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: