बिहार

सड़क दुर्घटना में रेलवे कर्मी की दर्दनाक मौत!

अररिया, रंजीत ठाकुर। भदेश्वर रेलवे गुमटी से पहले सड़क दुर्घटना में आज मंगलवार के देर शाम एक व्यक्ति की मौत हो गई हैं। व्यक्ति की पहचान शंभू पासवान के रूप में की गई है जो बथनाहा के भदेश्वर स्थित रेलवे गुमटी संख्या 69 पर गेटमैन के पद पर कार्यरात था। प्राप्त सुचना अनुसार मृतक अपने क्वार्टर से निकलकर मोटरसाइकिल से गुमटी पर अपनी ड्यूटी करने के लिए जा रहा था।

इसी क्रम में बथनाहा स्टेशन यार्ड से एक सीमेंट लदी ट्रैक्टर के द्वारा उसे कुचल दिया गया। दुर्घटना उपरांत चालक ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहा है। वही मौत की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बथनाहा पुलिस एवं स्टेशन अधीक्षक राहुल कुमार पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटे हुए थे। वहीं घटनास्थल पर लोगों की भीड़ भी काफी संख्या में जमा हो गई थी। मृतक की आयु करीब 43 वर्ष बताई जा रही है मृतक को पांच बच्चे हैं।

Related posts

फुलकाहा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

पटना में जल्द शुरू होगी ‘भर लो उड़ान’ क्रिकेट स्कूल लीग, आईपीएल की तर्ज पर दिखेगा रोमांच

ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर DGP बिहार एवं ADG लॉ एंड ऑर्डर के साथ संवाद कार्यक्रम

error: