बिहार

पुलिस जीप और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौत!

नालंदा, राकेश। नालंदा से इस वक़्त एक बडी ख़बर सामने आ रही है. जहां तेज़ रफ़्तार का क़हर देखने को मिला है. पुलिस जीप और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हुई है. घटना एकंगरसराय थाना क्षेत्र एकंगरसराय-हिलसा मुख्य मार्ग पर रुचुनपुरा गांव के पास का है. जहां विपरीत दिशा से आ रही तेज़ रफ़्तार ट्रीपल लोडिंग बाइक सवार की पुलिस गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक को इलाज के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई है.

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जामकर जमकर बवाल काटा और पुलिस वैन में तोडफ़ोड़ कर आग लगाने का भी प्रयास किया गया है. वहीं, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं, घटना स्थल के लिए पुलिस के आलाधिकारी भी रावाना हो चुके हैं. मृतकों में बाइक सवार हिलसा थाना क्षेत्र के कोशियावा गांव निवासी 25 वर्षीय नीतू चौधरी, 26 वर्षीय आकाश कुमार और 22 वर्षीय राहुल कुमार की मौत हो गई है.

Related posts

आवारा पशुओं के इलाज में शुल्क रियायत और एम्बुलेंस सेवा की मांग, बिहार लोक भवन पहुंचा ह्यूमैनारो फाउंडेशन

बारिश ने खोली नगर परिषद की तैयारियों की पोल, चुनौती कुआं इलाका बना झील

आपदा से निपटने की तैयारी तेज, एम्स पटना में ‘भिष्म क्यूब’ पर टेबलटॉप अभ्यास

error: