बिहार

अमरोरी – दो घरों में लगे भीषण आग, घर में रखे सभी समान जलकर राख

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना अंतर्गत मानिकपुर पंचायत के वार्ड संख्या-13 अमरोरी गांव निवासी झब्बर दास पिता स्व०भोला दास के चतरा के बने दो घरों में आज शुक्रवार के शाम समय करीब 5:00 बजे अचानक आग लग गई। आग की लपेट इतनी तेज थी कि देखते ही देखते घर जलकर स्वाहा हो गया। इस बाबत गृह स्वामी झब्बर दास ने बताया कि हम बैठक में बैठे हुए थे अचानक देखें कि दक्षिण भाग के फुस के बने टट्टी में आग लगा हुआ है।आग देखते ही हो हल्ला कर स्थानीय लोगों को बुलाया जब तक हम लोग आग बुझाते तब तक आग इतना तेज था, कि पूरा घर में पकड़ लिया।

Advertisements
Ad 1

स्थानीय लोगों के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया, परंतु आग को काबू नहीं कर पाया। इसकी सूचना मौके पर से ही फुलकाहा थाना पुलिस एवं अंचल पदाधिकारी नरपतगंज को दिया गया। फुलकाहा थाना में अग्निशमन वाहन नहीं होने के वजह से नरपतगंज थाना से वाहन को लेकर आना पड़ा तब तक दोनों घर जलकर राख हो गया। वहीं नरपतगंज से वाहन के आने के बाद आग बुझाया गया। जिससे घर में रखें अनाज गेहूं, चावल, धान, रुपया, जेवरात, जरूरी कागजात, आदि जलकर राख हो गया। अगलगी घटना के बाद गिरी स्वामी एवं गृहणी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

Related posts

जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा नदी के किनारे असर्वेक्षित भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है

चार महत्वपूर्ण योजनाओं का माननीय उप मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

पटना में AI क्रांति की शुरुआत, बिहार AI Summit 2026 का भव्य आगाज़

error: