बिहार

फुलकाहा के कुन कुन देवी प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में श्रद्धालु छठ घाट को अंतिम रूप देने में लगे हैं

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज पंचायत स्थित कुन-कुन देवी उच्च विद्यालय प्लस टू के मैदान में लगभग सवा सौ छठव्रती ने छठ पूजा को लेकर, कर रही है घाट का निर्माण। छठव्रती एवं श्रद्धालु ने अपने निजी खर्चे पर लगभग एक सौ मीटर अस्थायी पोखरनुमा घाट की करवा रही है खुदाई। जिसमें स्थानीय छठ पूजा समिति के द्वारा घाटों की खुदाई से लेकर साफ – सफाई, पंडाल, साज-सज्जा, रोशनी, ध्वनि यंत्र, महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम,पानी, श्रद्धालुओं को बैठने की व्यवस्था एवं किसी भी श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसके लिए वॉलिंटियर्स की व्यवस्था की गई है।

वहीं पूजा को सफल बनाने को लेकर स्थानीय युवा पूजा समिति में संतोष कुमार साह, राजकुमार पोद्दार, ललित ठाकुर, राजा रक्षित, चंदन साह, संतोष ठाकुर,राजा ठाकुर,गौतम भगत,रितिक कुमार,—-आदि कार्यक्रम में लगे हुए हैं। वहीं आज शुक्रवार को फुलकाहा थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक साजिद आलम,एवं एएसआई श्रीराम शर्मा ने दल बल के साथ पूजा स्थल का जायजा लिया। बताते चलें कि बिहार सरकार जहां छठ व्रतीयों के लिए हर सुविधा मुहैया कराने को लेकर प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं, वहीं नवाबगंज पंचायत के फुलकाहा बाजार के छठ व्रतियों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस मौके योजनाओं का लाभ मिलता नहीं दिख रहा है।

Advertisements
Ad 1

जबकि इस मौके पर विद्यालय परिसर में लगभग हजारों श्रद्धालुओं का भीड़ इकट्ठा होता है। और कई वर्षों से श्रद्धालु परिसर में ही छठ करते आ रहे हैं। इसके बावजूद भी किसी पदाधिकारी का ध्यान इस तरफ नहीं गया है। इस बाबत पूजा समिति सदस्य राजकुमार पोद्दार ने बताया कि छठ पूजा को लेकर हम लोग दो सप्ताह पूर्व से कार्य में लगे हुए हैं। घाट खुदाई से लेकर रोशनी, पंडाल, अन्य जरूरत के सामानों कि पूर्ति की जा रही है। यह कार्यक्रम हम लोग सार्वजनिक रूप से खर्च कर रहे हैं। इसमें किसी प्रकार का कोई सरकारी राशि का आवंटन नहीं है। इसके बावजूद भी हर्षोल्लास के साथ सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से छठ मैया का पूजा अर्चना किया जाएगा।

Related posts

होलिका दहन व होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

संपूर्णता अभियान के तहत विज्ञान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

आर्केस्ट्रा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, गोली के बारूद बके छींटे से नेपाल की डांसर हुई घायल, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

error: