पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा से थोड़ी दूर पर सटे कंगन घाट जो की अंतराष्ट्रीय पर्यटक स्थल हैं। यहां पर आए दिन देश-विदेश से लोग आते हैं और घूमते हैं। लेकिन यहां कही पर भी शौचालय की व्यवस्था नहीं हैं जिससे स्थानीय लोगों से लेकर बाहर से आने वाले लोगों को भी काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।
ऐसे में आज समाजसेवीयों और शांति समिति के सदस्यों द्वारा घाटों का निरक्षण किया गया जहां कंगन घाट पर शौचालय बनाने की मांग को लेकर मिडिया से बातचीत की और बताया की कंगन घाट जो की एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल है, यहां शौचालय होना बेहद जरूरी हैं। सदस्यों ने सूबे के मुखिया नीतीश कुमार से अभिलम्ब शौचालय बनाने की मांग की हैं ताकि हो रही परेशानी से निजात पा सके। निरक्षण के दौरान शांति समिति के सदस्य राम जी योगेश, प्रमोद मिश्रा, मानस कपूर समेत अन्य लोग मौजूद थे।
