बिहार

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु 56वीं वाहिनी द्वारा बेला में किया गया 30 दिवसीय निःशुल्क ब्यूटीशियन कोर्स का शुभारंभ

अररिया, रंजीत ठाकुर। 56वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल बथनाहा द्वारा सीमावर्ती गांव में नियमित रूप से कौशल विकास प्रशिक्षण जैसे निःशुल्क बेसिक कंप्यूटर कोर्स, इलेक्ट्रीशियन कोर्स, सिलाई प्रशिक्षण और ब्यूटीशियन कोर्स चलाया जाता है। इसी कड़ी में आज दिन सोमवार 06नवंबर 2023 को वाहिनी द्वारा नरपतगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भैरोगंज, बेला में सीमावर्ती महिलाओं के लिए 30 दिवसीय निःशुल्क ब्यूटीशियन कोर्स का शुभारंभ कराया गया। यह कोर्स उषा बुटीक फारबिसगंज द्वारा चलाया जाएगा, जिससे कि सीमावर्ती महिलाएं सुविधाजनक तरीके से अपने गांव में ही रहकर कोर्स को संपन्न कर सके ।

मौके पर उपस्थित समस्त महिला प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए 56वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट कस्तूरी लाल ने कहा कि सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व के मूल ध्येय वाक्य के साथ सशस्त्र सीमा बल आप सभी के सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण को शुभारंभ करने का मूल उद्देश्य है कि आप सभी आत्मनिर्भर बनें और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करें। मैं यहां उपस्थित समस्त महिला प्रशिक्षुओं को कोर्स के शुभारंभ पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि आप सभी नियमित रूप से कोर्स को पूर्ण करेंगे, एवं एसएसबी द्वारा कराए जा रहे इस कौशल विकास प्रशिक्षण को सफल बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे देश की महिलाएं जब आत्मनिर्भर होंगी तब हमारे देश का सर्वांगीण विकास संभव हो पाएगा । कहा आप सभी सशस्त्र सीमा बल द्वारा चलाए जा रहे नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण, निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर एवं पशु चिकित्सा शिविर समय-समय पर लगाए जा रहे फ्री मेडिकल चेकअप ओपीडी में शामिल हों और इसका लाभ उठाएं।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में उषा बुटीक स्कूल फारबिसगंज की मैनेजर श्रीमती सविता ठाकुर द्वारा आगामी 30 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स के पाठ्यक्रम के बारे में उपस्थित समस्त महिला प्रशिक्षु को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधि जवाहर कुमार मेहता, सरपंच , प्राथमिक विद्यालय भैरोगंज के शिक्षक मो. अली मुर्तजा एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की काफी सराहना की।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 56वीं वाहिनी के उप-निरीक्षक(महिला) निशा देवी द्वारा महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करने एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में ज्वाइन करने हेतु प्रेरित किया गया। मौके पर
कार्यक्रम में उपस्थित 56वीं वहिनी के ई कंपनी प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार, तीनखम्बा सीमा चौकी प्रभारी सहायक उप- निरीक्षक बहादुर सिंह तोमर, उषा बूटीक की प्रशिक्षिका श्रीमती प्रियंका कुमारी एवं महिला प्रशिक्षु, स्थानीय ग्रामीण, एसएसबी के महिला व पुरुष कार्मिक उपस्थित थे।

Related posts

लहसुना थाना पुलिस ने NBW वारंटी को किया गिरफ्तार!

जहानाबाद में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 69 लोगों को लौटाए गए खोए मोबाइल

कांग्रेस का अब कोई वजूद नहीं, न नीति न नियत और न ही नेतृत्व बचा : श्याम रजक

error: