बिहार

नशे के लिए पैसे देने से मां ने किया इंकार तो बेटे ने पीट कर किया अधमरा

पटना, अजीत। बिहार में एक तरफ वैशाली में आपसी रास्ते के विवाद को लेकर एक दादा ने राइफल से अपने जवान चचेरे पोते को गोली से उड़ा दिया वहीं दूसरी तरफ रिश्ते को कलंकित करने की एक और घटना में पिता ने बेटे की हत्या कर दी.इस घटना ने पटना शहर को विचलित कर दिया. पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के गांव में एक नशेड़ी पुत्र ने नशे के लिए मां से पैसे की मांग की .बताया जाता है कि जब मां ने नशे के लिए बेटे को पैसा देने से इनकार किया तो उसने मां की जबरदस्त पिटाई कर दिया.

बेटे की पिटाई से मां की हालत बिगड़ गई. इसके बाद गुस्से में पिता वहां पहुंचे और बेटे को ईंट पत्थरों से कूच कर मार डाला .घटना के बाद बेटे के शव को छोड़ पिता पत्नी की इलाज कराने अस्पताल लेकर पहुंचा .इधर गांव में इस घटना की जानकारी मिलती है सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में पत्नी का इलाज करवा रहे बेटे के हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया. मौके पर एफ एस एल की टीम को भेज कर साक्ष्य इकट्ठा कराया जा रहा है.

परसा बाजार थाना अध्यक्ष रानी कुमारी ने बताया कि बांग्ला पर पुनपुन बांध के पास गांव है .वहां विजय बिंद का बेटा जूली कुमार बराबर नशे के लिए घर में मारपीट करता था . शुक्रवार को बेटे ने मां को इस कदर बुरी तरह पिटाई किया की मां की हालत खराब हो गई . इसके बाद बेटे की ईंट से मार मार कर निर्मम हत्या पिता ने कर दी . पिता को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Related posts

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा