क्राइमबिहार

बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

पालीगंज, आनंद मोहन बेखौफ अज्ञात अपराधियों ने थाना के समीप एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दिया है। अपराधियों ने मृतक सुभाष पासवान को शरीर में चार गोली मारा है। हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान इमामगंज गांव के निवासी राधेश्याम पासवान का पुत्र सुभाष पासवान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पालीगंज डीएसपी प्रीतम कुमार एवं थानाध्यक्ष अपने पुरे दल बल के साथ मौके वारदात पर पहुंच कर हत्याकांड की जांच की। एवं पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे के कारणों का पुलिस पता कर रही है। उक्त मामला पटना जिले पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत के इमामगंज थाना अंतर्गत का है। घटना बीते देर रात की है।

Advertisements
Ad 1

पालीगंज अनुमंडल के इमामगंज थाना के समीप सुभाष पासवान की शव पुलिस ने बरामद किया है। सुभाष पासवान के शरीर में चार गोलियों का निशान पाया गया है। घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो सुभाष पासवान कल देर शाम मेला घूमने गया था और इस दौरान शराब सेवन किया था। इमामगंज थाना के समीप अपराधियों ने सुभाष पासवान की गोली मारकर हत्या कर दिया। मृतक के परिजनों में रो – रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने घटना में शामिल अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग किया है। पालीगंज डीएसपी प्रीतम कुमार ने बताया की सुभाष पासवान की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस हर पहलु की जांच कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जायेगा।

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश

error: