अररिया, रंजीत ठाकुर। व्यवहार न्यायालय अररिया परिसर में आगामी 09 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर सोमवार को जिला न्यायाधीश हर्षित सिंह के निर्देश पर एडीजे सह डीएलएसए सचिव रवि कुमार के अध्यक्षता बैठक आहूत की गई जिसमें में विद्युत, माप-तौल, इंश्योरेंस वन विभाग के अधिवक्ताओं व अधिकारियों मौजूद रहे। बैठक राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के आलोक में किया गया।
बैठक में उपस्थित वन विभाग,विद्युत विभाग, माप-तौल,इंश्योरेंस आदि के अधिवक्ताओं व अधिकारियों को संबोधित करते हुवे एडीजे रवि कुमार ने कहा कि आप सभी अपने-अपने पक्षकारों से वार्तालाप कर उनके मामलों में अधिक से अधिक सुलहनीय प्रकृति के मामलों को चिह्नित कर उनमें पक्षकारों को नोटिश करने की पहल करें, जिससे अधिकाधिक मामलों का निष्पादन संभव किया जा सके। मौके पर एडीजे सह डीएलएसए सचिव रवि कुमार ने उपस्थित विद्युत, माप-तौल, इंश्योरेंस वन विभाग के अधिवक्ताओं व अधिकारियों से कहा की जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा लगातार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाता रहा है
मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोo हासिम,जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष सह एसबीआई व विद्युत विभाग के अधिकृत अधिवक्ता विनोद प्रसाद, जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव जागेश्वर भगत, मापतौल विभाग के इंस्पेक्टर, आरओएफ राधेश्याम राय, वन विभाग के अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा व इंश्योरेंस से जुड़े अधिवक्ताओं में सुधीर कुमार ठाकुर, संजीव कुमार सिन्हा व कश्यप कौशल सहित डीएलएसए के नीरज कुमार झा व शेखर कुमार आदि मौजूद थे ।
