बिहार

नरपतगंज बीईओ ने किया विद्यायल का निरीक्षण, जुटाए आंकड़े

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद अमीरुल्ला ने कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्र तथा शिक्षक की उपस्थिति का वारिकी से जांच किया। उसी दौरान विद्यालय में भौतिक संरचना जैसे जर्जर भवन, शौचालय, खेल की मैदान, खेल सामग्री, स्वच्छता की व्यवस्था, पानी की समुचित व्यवस्था, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर,, लैब आदि की संचालन हेतु विस्तृत जानकारी लिए। यह निरीक्षण शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बिहार के निर्देश के आलोक में किया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

जिला शिक्षा पदाधिकारी अररिया कार्यालय पत्रांक 1277 दिनांक 13 अक्टूबर 2023 के आलोक में क्षेत्र के मध्य विद्यालय नवाबगंज, उच्च माध्यमिक विद्यालय भंगही तथा कुन कुन देवी उच्च विद्यालय फुलकाहा नवाबगंज का निरीक्षण किया गया। इस बाबत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरपतगंज ने बताया कि बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग के निर्देश पर विद्यालयों का जांच किया जा रहा है। जिस विद्यालय में भवन जर्जर है उसे तोड़ कर बनाने का आदेश दिया गया है। शौचालय ,खेल की मैदान, खेल सामग्री, कंप्यूटर, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, आदि की जांच कर विभाग को रिपोर्ट समिट करना है। तत्पश्चाप विद्यालय के सभी कमियों को दूर किया जाएगा। बच्चों की उपस्थिति के संबंध में पदाधिकारी ने बताया कि पहले के अपेक्षा बच्चों की उपस्थिति में बढ़ोतरी हुई है, आगे उम्मीद है कि बच्चे सत प्रतिशत विद्यालय आएंगे।

Related posts

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू, छात्रों को शांत मन से परीक्षा देने की सलाह

error: