बिहार

फुलकाहा थाना परिसर में जमीनी विवाद को लेकर जनता दरबार आयोजित

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना परिसर में आज शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार फुलकाहा थाना के एएसआई जगन्नाथ राम के नेतृत्व में लगाया गया।

वहीं मजिस्ट्रेट के रूप में हल्का कर्मचारी सह निरीक्षक नरपतगंज जितेंद्र कुमार मौजूद रहे। निरीक्षक के मौजूदगी में आपसी सुलहनामा के आधार पर कई मामले का निष्पादन किया गया तो वहीं कई अन्य मामले को लेकर आवेदक को साक्ष्य के साथ अगले जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। मौके पर आधा दर्जन से अधिक पीड़ित आवेदन कर्ता मौजूद थे।

Related posts

₹1500 करोड़ के फर्जी चंदे पर एजाज अहमद का सवाल

जहानाबाद में मासिक अपराध गोष्ठी, गंभीर कांडों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

बिहार में गूँजी Gen-Z की आवाज़, शिक्षा, रोजगार और छात्र अधिकारों के सवालों पर जुटे छात्र-युवा

error: