बिहार

नौ दिसंबर को लगेगा लोक अदालत बैठक में सफलता के लिए हुई चर्चा

अररिया, रंजीत ठाकुर। अररिया न्याय मंडल परिसर में आगामी 9 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत होना सुनिश्चित है। उक्त आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के दिशा-निर्देश पर आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को अररिया विधिक सेवा प्राधिकार के कक्ष में न्यायिक अधिकारियों के बीच विचार विमर्श को लेकर एक बैठक संपन्न हुआ

जिसमें समझौते के तहत अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों का निपटारा हो सके, इस पर चर्चा हुई। डीएलएस सचिव सह एडीजे रवि कुमार ने कहा कि आपसी सहमति व समझौते के आधार पर लोक अदालत में मामलों का निपटारा किया जाता है। जहां दोनों पक्षकारों की जीत सुनिश्चित होती है। इस आयोजन की विशेषता है कि इसमें निपटाए गए मामले में दोनों पक्षकारों की जीत होती है और निष्पादित मामले की कोई अपील भी नहीं होती है।

Related posts

₹1500 करोड़ के फर्जी चंदे पर एजाज अहमद का सवाल

जहानाबाद में मासिक अपराध गोष्ठी, गंभीर कांडों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

बिहार में गूँजी Gen-Z की आवाज़, शिक्षा, रोजगार और छात्र अधिकारों के सवालों पर जुटे छात्र-युवा

error: