बिहार

अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह को नरपतगंज प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका ने सौपा ज्ञापन

अररिया, रंजीत ठाकुर। बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले नरपतगंज प्रखंड की सेविका एवं सहायिका ने कार्यक्रम आयोजित कर अररिया सांसद प्रदीप सिंह को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में मानदेय व भत्ता बढ़ाने की मांग करते हुए आन्दोलन की बात कही। मौके पर सांसद प्रदीप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश जी पलटते पलटते तेजस्वी को बर्बाद कर दिया अब ये पुनः एनडीए में शामिल होना चाहते हैं लेकिन एनडीए में इनके आने के सारे रास्ते बंद हो चुकी है। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपकी बातों को संसद में उठाया जाएगा अगर आवश्यकता पड़ी तो पटना कूच किया जाएगा। हम आपके साथ हर क़दम पर खड़े रहेंगे।

Related posts

गंगा मरीन ड्राइव पर पुलिस–अपराधी मुठभेड़, कुख्यात गैंग का शूटर घायल!

प. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

आंगनबाड़ी के 40 बच्चों को पोशाक वितरण, जीविका दीदी ने किया वितरण

error: