बिहार

रामकृष्ण नगर पुलिस ने एक गोदाम से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया

फुलवारी शरीफ, अजित। पटना के राम कृष्ण नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर पूर्वी अशोक चक इलाके में एक गोदाम में छापेमारी की. पुलिस टीम को उसे गोदाम से भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब की बोतले बरामद हुई है।

थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि चिंटू और सिंटू शराब का धंधेबाज है, यह गोदाम इन दोनों का ही है. गोदाम से अंग्रेजी शराब की 268 बोतले बरामद हुई है. पुलिस इस मामले में अग्रतर कार्रवाई करते हुए शराब कारोबारियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

Related posts

चोर ने क्लीनिक के बाहर से एक लाख रुपये से भरा बैग उड़ाया, आरोपी गिरफ्तार!

गुरुग्राम में बाइक चोर का आतंक खत्म! शातिर 6 चोरी की बाइक बरामद, 16 गिरफ्तार!

छठ व्रती महिलाओं के सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ लोजपा का विरोध मार्च