पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। जंगली प्रसाद लेने स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर प्रिंस क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 81 वर्ष से लगातार हो रहे जंगली प्रसाद लेन में दुर्गा पूजा को भाव ढंग से आयोजित करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिसकी अध्यक्षता अशोक कुमार एवं संचालन संजीव सिंहा ने किया। बैठक में कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से निगरानी एवं सहायता शिविर तथा सम्मान समारोह पर विचार किया गया।
बैठक में पूजा सत्र के लिए संरक्षक के तौर पर रामजी योगेश, अध्यक्ष अशोक कुमार एवं महासचिव के तौर पर संजीव सिंहा, उपाध्यक्ष अंजू सिंह सहित कई पदाधिकारी का चयन किया गया हैं। इस अवसर पर जंगली प्रसाद लेन के सभी निवासी एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
