बिहार

11 वर्ष से लापता कुणाल को बरामद करने की मांग

पटनासिटी, न्यूज क्राइम 24। पिछले करीब 11 वर्ष से लापता कुणाल कुमार पोद्दार का पता अब तक नहीं चली चल सका है। कुणाल की मां ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से कुणाल का पता लगाने की मांग ही है। उस समय कुणाल की उम्र तेरह साल थी। कुणाल की मां शशि पोद्दार ने बताया कि कुणाल कुमार पोद्दार खाजेकला थाना क्षेत्र के इनफैंट जीसस स्कूल में आठवीं क्लास में पढ़ता था। 20 सितंबर 2012 को वह शाम साढ़े चार बजे यह कह कर साइकिल से निकला कि वह अपने अमुक दोस्त के घर जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो घर वाले कुणाल को खोजते हुए उसके दोस्त के घर गए। लेकिन दोस्त ने बताया कि कुणाल आया तो था लेकिन मेरे घर पर साइ‌किल को रखने के बाद वह कहीं चला गया। काफी खोजबीन के बाद भी कुणाल जब नहीं मिला तो पटना सिटी के चौक थाना में मामला दर्ज कराया गया। बाद में सीआईडी ने भी मामले की जांच की, लेकिन कुणाल का अब तक पता नहीं चला है। घर के लोग अभी भी उसके इंतजार में हैं।

Related posts

जनगणना 2027 के प्रथम चरण की प्रगति की समीक्षा

महावीर मंदिर की बड़ी पहल: स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार

गौरीचक के पास फतेहपुर में अज्ञात व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, इलाके को किया गया सील

error: