बिहार

भरगामा बाल विकास परियोजना में पोषण मेले का आयोजन

अररिया, रंजीत ठाकुर। अररिया जिले के भरगामा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना में सोमवार को राष्ट्रीय पोषण माह को लेकर आईसीडीएस की ओर से प्रखंड स्तरीय पोषण मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन सीडीपीओ कुमारी स्नेहलता द्वारा फीता काटकर किया गया। मेले में सेविकाओं द्वारा फल,सब्जी समेत अन्य संतुलित आहारों का स्टॉल लगाया गया था। साथ हीं सेविकाओं द्वारा पोषण माह को लेकर बनाई गई रंगोली भी आकर्षण का केन्द्र रही।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीपीओ कुमारी स्नेहलता ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से आवश्यक संतुलित आहार जरूरी है। संतुलित आहार के अभाव व खानपान के प्रति लापरवाही की वजह से खासकर बच्चों व स्त्रियों को कुपोषण का शिकार होना पड़ रहा है। कुपोषण के कारण बीमारियों से लड़ने की हमारी क्षमता कम हो जाती है। बच्चों के सही पोषण से बाल मृत्यु दरों में काफी कमी आयी है। कार्यक्रम के मौके पर प्रधान सहायक नितू कुमारी,ज्योति कुमारी,जरफी प्रवीण,धर्मजीत सारथी,अंजू कुमारी,मंजू कुमारी,आरती कुमारी,अनीता कुमारी, अलताफ,आसमा,किरण,सीता,सुनीता आदि सेविका मौजूद थी।

Related posts

पटना में युवा प्रकोष्ठ को नई मजबूती, आलोक कुमार कुशवाहा बने कार्यकारी अध्यक्ष

टावर का कॉपर वायर चोरी करते दो चोर गिरफ्तार!

गौरीचक में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील

error: