बिहार

रोटरी क्लब द्वारा निःशुल्क दंत चिकित्सा कैम्प का आयोजन

पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। रोटरी क्लब ऑफ़ पटना सिटी द्वारा गुलज़रबाग़ हाट स्थित कुशवाहा बालिका उच्च विद्यालय में निःशुल्क दंत चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया गया। इस निःशुल्क कैम्प में कुल 200 स्कूली बच्चियों का दाँत जाँच कर उन्हें उचित दवाई के साथ साथ उनको बेहतर सलाह दिया गया। रो डॉ मनोज कुमार एवं रो डॉ गीतिका पारुल द्वारा स्कूली बच्चियों का दाँत चेकअप किया गया । वहीं डॉ मनोज ने सभी स्कूली बच्चियों, विद्यालय के शिक्षकों सहित अन्य उपस्थित नागरिकों को यह बताया की दाँत से संबंधित सभी बीमारियों से बचाव हेतु क्या किया जाना चाहिए एवं डॉ गीतिका पारुल ने यह बताया कि किस तरह दाँतों की सफ़ाई सही तरीक़े से किया जाना चाहिए एवं खाने से जो दाँत की समस्या उत्पन्न होती है उससे बचाव हेतु बच्चों को जागरूक किया।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में अध्यक्ष रो रवि शंकर प्रीत, सचिव रो अश्वनी राज उर्फ़ पिंकु मेहता, संयोजक रो अमित आनंद, रो राजेश बल्लभ, रो अनंत अरोड़ा, रो बिजय कुमार यादव, रो राज कुमार राजन, रो एडवर्ड एल्फ़ोंस, रो कवि सैनी, रो संतोष कुमार, रोट्रैक्ट पटना सिटी की रो शुभांगिनी गुप्ता, समाजसेवी मधु मंजरी, अवध हिन्द मौर्य, सहित कई सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संयोजन रो अमित आनंद के द्वारा किया गाया।

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: