बिहार

दुर्गोत्सव धूम धाम से मनाया जाने को लेकर बैठक

फुलवारी शरीफ, अजीत। संपतचक प्रखंड अंतर्गत एकतापुरम (भोगीपुर) मे निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी ग्रींस के निवासियो द्वारा परिषर मे आदर्श दुर्गोत्सव आयोजन समिति 2023 के तत्वावधान मे दुर्गा पूजा की तैयारी संपूर्ण पावनता के साथ हर्षोल्लास से मनाने का निर्णय मंगलवार को आयोजित बैठक में लिया गया है. इस आयोजन को सफलतापूर्वक कार्यान्वयन के लिए एक 18 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया है .

पुजनोत्सव के मार्गदर्शन के लिए आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक के लिए अरुण मांझी पूर्व ( विधायक ) सह सदस्य- राज्य महादलित आयोग, बिहार सरकार, संरक्षक- सुखदेव सिंह, वयोवृद्ध समाजसेवी एवं पुलवामा (जम्मू) आतंकवादी हमले मे शहीद सैनिक संजय कुमार सिंहा की धर्म-पत्नी शकुंतला देवी उर्फ बेबी देवी को सह संयोजक के रुप मे ससम्मान आग्रह किया गया है.

आयोजन समिति के सदस्य-संजय पांडे( मोटा भाई),विनय कुमार,अभिषेक कुमार सिंह,सुजीत कुमार झा, मोनिका,विकास कुमार, सुरेश कुमार पासवान,मुकुल कुमार , प्रेमचंद कुमार सिंह,गौतम ग्यानेन्द्र,राहुल कुमार,मनीष कुमार गुप्ता,रामकृष्ण,मनोज कुमार सिंह, हरीजी,विजय कुमार सिंह राकेश कुमार बनाए गए हैं.

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित