बिहार

पुलिस के द्वारा लूट के कांड का उद्यभेदन लूटे गये मोटर साईकिल घटना में शामिल दो अपराधकर्मी को गिरफ्तार!

नालंदा, राकेश। अस्थावां थाना की पुलिस के द्वारा लूट के कांड का उद्यभेदन करते हुये घटना में लूटे गये मोटर साईकिल सहित घटना में शामिल दो अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर कांड का सफल उद्यभेदन किया गया है। इस कांड में अभियुक्त को पुलिस के द्वारा शेखपुरा जिला के कुसुम्बा ओपी क्षेत्र से गिरफतार किया गया है।

Advertisements
Ad 1

दरअसल छह अगस्त को जब मंजू कुमार अपना दुकान बंद कर रात्रि बरबीघा से अपने घर मोटर साईकिल से जाने के क्रम में कोनन पुल के पास तीन अज्ञात अपराधकर्मी हथियार एवं चाकू का भय दिखाकर मोबाईल मोटर साईकिल लूट कर फरार हो गया था विरोध करने पर दुकानदार को मारपीट कर जख्मी कर दिया।इस घटना को लेकर अज्ञात के विरुद्ध अस्थावां थाना में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें अस्थावां थानाध्यक्ष रंजीत कुमार और डीआईओ की टीम ने तकनीकी अनुसंधान करते इस मामले का सफल उदभेदन कर लिया है। उक्त बातों की जानकारी सदर डीएसपी डॉक्टर शिवली नोमानी ने प्रेस वार्ता के दौरान दिया।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: