बिहार

डीएवी वाल्मी स्कूल की बच्चियों ने बीएमपी जवानों के लिए भेजी राखी

फुलवारी शरीफ, अजीत। बुधवार को डीएवी पब्लिक स्कूल, वालमी परिसर में बीएमपी 16 (बिहार सैप 16) के कमांडेंट हरी शंकर राय एवम् उनके अन्य सहयोगियों को विद्यालय की छात्राओं ने रक्षा सूत्र बांध रक्षा बंधन महोत्सव मनाया .विद्यालय के बच्चों ने रक्षाबंधन के लिए ये राखियाँ खुद बनाई थी.

इस अवसर पर श्री राय बच्चों के प्रयास से अभिभूत थे,उन्होंने अपने आशीर्वचन में सदा राष्ट्र के लिए समर्पित होने की सीख दी.अन्य जवानों के लिए बच्चों के हाथों की बनी राखी उन्होंने स्वीकारी और बच्चों का धन्यवाद किया. विद्यालय की प्राचार्या ज्योति सिन्हा ने बच्चों के प्रयास के लिए उन्हें सराहा और आगे भी सक्रिय रहने की प्रेरणा दी।

Related posts

जमीन एवं आवास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने निकाला शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च, आशियाना बचाने की उठाई आवाज

पटना में वनवासी कल्याण आश्रम का युवा सम्मेलन, शिक्षा और सेवा से युवाओं को जोड़ने पर जोर

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

error: