अररिया, रंजीत ठाकुर। अररिया जिले के नरपतगंज नगर पंचायत क्षेत्र के एक गांव में बीते शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने घर में घुसकर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। घटना के बाद परिजनों सहित स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा बाइक सहित आरोपी युवक को पकड़ लिया । इसके घटनास्थल पर लोगों का भीड़ जमा हो गया। बाद में पहुंचे जनप्रतिनिधि के द्वारा मामले को शांत करवाते हुए आरोपी युवक को अपने कब्जे में ले लिया वहीं कुछ देर बाद युवक अपने बाइक छोड़ फरार हो गया। तब ग्रामीणों के द्वारा बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जानकारी पुलिस को दिया।
मामले को लेकर पीड़ित छात्रा कि मां के द्वारा फुलकाहा थाना में गांव के ही एक युवक मोo अहमद पिता सनीफ के ऊपर आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता के मां ने आरोप लगाया गया है कि गांव के युवक मो० अहमद जो बाइक से जबरन मेरे घर पहुंच कर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए बाइक को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। बता दे की क्षेत्र में अपराध और अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि कानून व्यवस्था का जरा भी डर नहीं है।
