ताजा खबरेंराष्ट्रीय

चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ भारत ने रचा इतिहास

ऑनलाइन डेस्क, न्यूज़ क्राइम 24। इसरो ने आज चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के साथ ही पूरा देश इसरो को बधाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर तो मानो बधाई संदेशों की बाढ़ ही गई है। हर भारतीय चंद्रयान-3 की सफलता पर गर्व अनुभव कर रहा है। पीएम मोदी ने दी बधाई और कहा कि ये पल विकसित भारत के शंखनाद का है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया।

Advertisements
Ad 1

चंद्रयान-3 के लैंडिंग की शुरुआत 5 बजकर 30 मिनट पर हुई. रफ लैंडिंग बेहद कामयाब रही. इसके बाद 5 बजकर 44 मिनट पर लैंडर ने वर्टिकल लैंडिग की. तब चंद्रयान-3 की चंद्रमा से दूरी 3 किमी रह गई थी. इसके 20 मिनट में चंद्रमा की अंतिम कक्षा से चंद्रयान-3 ने 25 किमी का सफर पूरा किया. फिर लैंडर को धीरे-धीरे नीचे उतारा गया. शाम 6 बजकर 04 मिनट पर लैंडर ने चांद पर पहला कदम रखा. इस तरह भारत चांद के साउथ पोल पर कदम रखने वाला दुनिया का पहला देश बन गया. चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग से जहां भारत का स्पेस पावर के रूप में उभरा है. साथ ही ISRO का दुनिया की अन्य अंतरिक्ष एजेंसियों के मुकाबले कद कहीं ऊंचा हो गया है. देशवासी ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई दे रहे हैं और उनके काम की जमकर सराहना कर रहे हैं।

Related posts

पटना सिविल कोर्ट में सुरक्षा को लेकर बड़ा निर्णय, अधिवक्ताओं के लिए आई-कार्ड अनिवार्य

कोर्ट को छठी बार मिली बम से उडाने की धमकी

स्मैक तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में पहले से दर्ज हैं कई कांड

error: