बिहार

अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की ऊंची उड़ान, सारी दुनिया चकित

अररिया, रंजीत ठाकुर। मिशन मून के तहत चंद्रयान 3,अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग होते ही फारबिसगंज के स्थानीय अंबेढकर चौक पर जिला भाजयुमों उपाध्यक्ष संदीप कुमार की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय वैज्ञानिक जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद जैसे गगन भेदी नारों के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा कर, पटाखे छोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जमकर खुशी का इजहार किया। युवा कार्यकर्ताओं के गहमागहमी के बीच भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि देश के140 करोड़ जनों के आशा और आकांक्षा अनुरूप चंद्रयान 3 मिशन ने इतिहास रच भारत विश्व पटल पर अपने अकूत सामर्थ्य की नई गाथा लिखा है।

श्री कुमार ने वैज्ञानिकों के पुरुषार्थ व सफल तपस्या को नमन व भारत को श्रेष्ठ अर्थात विश्व गुरु बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चांद पर पहुँचने के सफल अभियान पर कृतज्ञतापूर्वक बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने देश का गौरव बढ़ाया है हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ और ऊँचे होते जाएंगे और देश के लिए जरूरी कठिन से कठिन लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। यह हमारे लिए ही नही संपूर्ण देश के लिए नई ऊर्जा, नई चेतना के साथ गौरव का क्षण है।

Advertisements
Ad 1

यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की महान उपलब्धि है। ,वही जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार, जिला मंत्री करण सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य विपुल सिंह,नगर अध्यक्ष किशन शर्मा,नगर महामंत्री चंचल सिंह, नगर उपाध्यक्ष आनंद कुमार, नगर मंत्री सत्यप्रकाश, आदित्य शर्मा आदि ने यह भारत के लिए ना सिर्फ ऐतिहासिक क्षण है बल्कि यह दिन कभी न भूलने वाला गर्व का दिन है।हम कहते थे कि आकाश ही सीमा है लेकिन भारत ने साबित कर दिया कि बाहरी अंतरिक्ष में आकाश ही वह सीमा नही है हम ऐसा करने वाले इसरो के साइंटिस्टों को बधाई देते है।

Related posts

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक

एम्स पटना में विश्व किडनी दिवस 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम, समय पर जांच और अंगदान पर दिया गया जोर

error: