बिहार

स्थानिय नागरिक के द्वारा किया गया तिरंगा को सीधा

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के बथनाहा ओपी में ओपी अध्यक्ष नंद किशोर नंदन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उल्टा ही फहरा दिया तिरंगा, जिसे बाद में स्थानीय नागरिक के द्वारा सीधा किया गया मगर उस वक्त भी भारी चूक हुई और तिरंगा जमीन पर गिर गया। इसको लेकर जहां पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार आज सारा दिन गर्म रहा वहीं लोग पुलिस पदाधिकारी द्वारा तिरंगे की अपमान को लेकर दुखी है।

Advertisements
Ad 1

लोगों का कहना है कि यदि यही चूक आम लोगों से हुई होती तो उनपर अबतक तिरंगे के अपमान की संगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हो जाता। मगर वहीं गलती जब उनसे स्वयं हुआ तो अब कार्रवाई क्यों नहीं हुई। मामले का वीडियो जहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें तिरंगा उल्टा फहराने के बावजूद झंडोंतोलन समारोह में मौजूद ओपी अध्यक्ष समेत तमाम पुलिस बल मूक दर्शक बने हुए है जबकि झंडे को पुनः सीधा करने का काम एक स्थानीय नागरिक जब करने लगे तो उनके द्वारा भी झंडा को जमीन पर गिरा दिया जाता है।

Related posts

मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजन

आईओसीएल के मजदूरों की मांगों पर चर्चा, प्रशासन ने की शांति व्यवस्था की अपील

जिलाधिकारी ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

error: