बिहार

आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

पटना(न्यूज क्राइम 24): पूरे देश में आजादी के 77 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आज आम आदमी पार्टी, बिहार की ओर से भी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन पूरे धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर पटना के वयोवृद्ध एवं प्रसिद्ध समाजसेवी रामनंदन सिन्हा से झंडोतोलन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्पों को और सशक्त बनाने का संकल्प लेना होगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष रीना श्रीवास्तव, महिला नेत्री रूपम झा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी कृष्ण मुरारी गुप्ता, पार्टी के वरिष्ठ नेता विद्याभूषण, मुकेश सिन्हा, जितेन्द्र सिंह, विमल जायसवाल, दिवानचंद तथा अखिलेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थ्ति थे। इस बात की जानकारी प्रदेश के मीडिया प्रभारी राजेश सिन्हा ने एक विज्ञप्ति जारी कर दी।

Related posts

पटना में ‘Skate for a Safer Tomorrow’ रोड सेफ्टी स्केटिंग मैराथन आयोजित

हत्या के प्रयास मामले की नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक गिरफ्तार!

सदर सीओ के द्वारा माइकिंग कर लोगों से ऊंचे स्थान पर जाने की अपील

error: