बिहार

दो मुख्यमंत्री के 30 वर्ष के शासन काल में बिहार के मजदूर राज्य से पलायन क्यों : राजीव प्रताप रूडी

अररिया(रंजीत ठाकुर): बिहारी आगे तो बिहार पीछे क्यों विजन बिहार एजेंडा 2025 का कार्यक्रम रविवार को शहर के अरबी लेन स्थित तेरापंथ भवन परिसर में आयोजित किया गया। मंच संचालन संस्थापक सदस्य शंकर झा आजाद ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, सारण के सांसद राजीव प्रताप रूड़ी रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री रूडी ने कहा कि आज तो पूरा बिहार ही पिछड़ गया है, प्रारंभ से शीर्ष तक बिहारी नजर आते हैं, कहीं कम पढ़े लिखे श्रमिक हैं तो उसी जगह इंजीनियर भी बिहारी है, कहीं किसी टीम का छोटा कामगार बिहारी है, तो उस टीम का लीडर भी बिहारी, कहीं प्रशासनिक अधिकारी भी बिहार का ही निवासी है।

कहने का मतलब है कि ऊपर से नीचे तक हर हुनर में बिहारी ही नजर आता है, फिर भी पिछड़ा है। बिहार के लोग देश ही नहीं विदेशों में भी अपने टैलेंट का जलवा बिखेर रहे है। लेकिन बिहार में पीछे क्यों है? ऐसा क्यों ? नीति आयोग के आंकड़ों में बिहार की भयावह तस्वीर दिखाई पड़ती है। बिहार से बाहर कार्यरत 04 करोड़ बिहारी लगभग 03 लाख 36 हजार करोड़ रुपये बिहार भेजते है। साथ हीं रोजगार का सृजन भी होता है। बिहार सरकार ने महागठबंधन के साथ मिलकर बिहार के लोगों को 250 जातियों में बांटा है जिसके आधार पर उनकी गणना की जा रही रही है।

Advertisements
Ad 1

रुडी ने सवालिया लहजे में कहा कि आखिर ये गणना क्यों की जा रही है, इससे पिछड़े राज्य के गरीब की गरीबी कम होगी या जातियों की, उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि दो लोगों के 30 वर्ष के शासन ने बिहार को मजदूर सप्लाई की फैक्ट्री बना दिया है। इस मौके विधायक विद्यासागर उर्फ मंचन केसरी, जय प्रकाश यादव, अमनौर से भाजपा विधायक कृष्ण कुमार मंटू, विभा के संस्थापक सदस्य शंकर झा आजाद, विनोद सम्राट, धर्मेंद्र सिंह चौहान, उपनेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, क्षत्रिय महासभा के अरुण सिंह, राजेश सिंह, दयानंद सिंह, अंजनी सिंह, फारबिसगंज नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, नप की पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह, सुजीत सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष रजत कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, रिंकू सिंह मुखिया और कैलू सिंह, विमल सिंह, अरुण कुमार सिंह, सुधीर सिंह सहित मौजूद रहे।

Related posts

जल जमाव समस्या का होगा निदान : रत्नेश कुशवाहा

श्री राम नवमी शोभायात्रा की तैयारी तेज, प्रशासनिक बैठक में सुरक्षा व सुविधाओं पर जोर

बिहार सरकार द्वारा तख्त पटना साहिब में श्रृद्धालुओं के लिए मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात

error: