बिहार

जदयू की बैठक में 15 अगस्त को दलित और महादलित टोला में झंडोत्तोलन करने को लेकर चर्चा

पटना(न्यूज क्राइम 24): पटना महानगर जनता दल यूनाइटेड की गुरुगोविंद सिंह सेक्टर में बैठक आयोजित की गई। वार्ड 67 के बटाऊं कुंआ में कार्यकारणी संपन्न हुई। इस बैठक 15 अगस्त को हर वार्ड में दलित और महा दलित टोला में झंडोतोलन करने पर मुख्य चर्चा हुई। उसमे वार्ड 67 की कार्यकारणी को भी पदभार सौंपा गया। इस बैठक की अध्यक्षता गौरव कुमार ने की। महानगर अध्यक्ष आसिफ कमाल ने बताया पटना महानगर के हर वार्ड में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दलित, महादलित टोला में झंडोतोलन वहाँ के वरिष्ठ नागरिक से करवाया जायेगा। प्रवक्ता अनन्त अरोड़ा ने बताया यह झंडोतोलन सभी 75 वार्ड में होगा। सभी कार्यकर्ता इसकी तैयारी में लग गए है। राजकुमार पटेल ने संगठन मजबूती पर बल डाला। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।

Advertisements
Ad 1

इस बैठक में राजकुमार पटेल, गुरुगोविंद सिंह सेक्टर अध्यक्ष संजीव कुशवाहा, संजय कुमार, गुड्डू पाठक, पंकज कुशवाहा, प्रवीण चौधरी, मनोज कुशवाहा, शिव प्रसाद मेहता, राम प्रवेश सिंह, रवि विषकर्मा, मोहमद सोनू, मिस्टर बटुक सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: