बिहार

राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने जदयू अध्यक्ष ललन सिंह पर चुटकी लेते हुए कहा कि ललन सिंह सिर्फ कागज पर हीं जेडीयू के अध्यक्ष है

अररिया(रंजीत ठाकुर): राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जमकर निशाना साधा है ।अररिया में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे श्री कुशवाहा ने कहा की ललन सिंह सिर्फ कागज पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष है लेकिन व्यवहार में वो पूरी तरह राजद के रंग में रंग चुके है। श्री कुशवाहा ने कहा की सीएम नीतीश कुमार से यदि वो एक घंटा बात करते होंगे तो वही राजद के नेता से चार घंटे बात करते है ।

Advertisements
Ad 1

गौरतलब हो की बीते गुरुवार को लोकसभा में दिल्ली अध्यादेश बिल को लेकर चल रही चर्चा के दौरान ललन सिंह और गृहमंत्री अमित शाह के बीच तीखी बहस हुई थी ।जिस पर श्री कुशवाहा ने जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा की अब उनमें जेडीयू वाला संस्कार नहीं रह गया है बल्कि राजद वाला संस्कार आ चुका है । वही आगामी लोकसभा चुनाव कितने सीट पर पार्टी लड़ेगी के सवाल पर उन्होंने कहा की गठबंधन के साथ मिलकर चालीस में से चालीस सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें कितनी सीट मिलेगी यह तय नहीं है ।फाइनल होने के बाद ही पता चलेगा की कितने सीट पर चुनाव लडेंगे लेकिन सभी चालीस सीटों पर तैयारी चल रही है।

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा

error: