बिहार

वार्ड पार्षद रौशन पासवान को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया है

नालंदा(राकेश): नालंदा से इस वक्त एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है. जहां बेखौफ अपराधियों से हरनौत नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 के निर्वाचित वार्ड पार्षद रौशन पासवान को पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया है. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना भागनबीघा ओपी क्षेत्र शंकर बसेरा होटल के समीप का है. घटना के संबंध में मृतक के चाचा ने बताया कि वह हरनौत से कुछ सामान खरीदकारी कर मुख्यालय बिहार शरीफ से बाज़ार की ओर लौट रहा था तभी पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. दो गोली मृतक रौशन सर और पेट में लगा है.

घटना की जानकारी मृतक के मोबाइल से पुलिस ने रात को परिजनों को दिया जिसके बाद परिजन बिहारशरीफ पहुंचे. इस हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा बताया जाता है. मृतक की पहचान रौशन पासवान (28) पिता स्व. सुहावन पासवान के रूप में किया गया है. फिल्हाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दी और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. कारण जांच के बाद स्पष्ट करने की बात कह रही है.

Related posts

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा