बिहार

मोदी सरकार में भारतीय जवानों का मनोबल ऊंचा : नंदकिशोर

पटना(न्यूज क्राइम 24): भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री नंदकिशोर यादव ने कारगिल विजय दिवस पर भारत माता के वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि आज का दिन हमारे वीर जवानों की अतुलनीय वीरता, अदम्य साहस, शौर्य और शहादत को याद करने का दिन है. आज का दिन भारतीय इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में लिखा हुआ है। आज ही के दिन वीर जवानों ने पाकिस्तानी सैनिकों के छक्के छुड़ाकर कारगिल में जीत हासिल की थी। श्री यादव ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सैनिकों के शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है.

Advertisements
Ad 1

यह देश की नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत करता है। मोदी सरकार में जवानों का मनोबल ऊंचा है। श्री यादव ने कहा कि देश की सुरक्षा किसी भी सेना को परास्त करने में सक्षम मोदी सरकार की पहली प्राथमिकता है. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत रक्षा उपकरणों के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता की राह पर है. आज दुनिया भारतीय रक्षा उपकरणों की गुणवत्ता का लोहा मानती है। श्री यादव ने कहा कि आज कोई भी देश भारत को आंख दिखाने की हिम्मत नहीं कर सकता।कारगिल विजय दिवस पर शहीद वीर जवानों को शत्-शत् नमन।

Related posts

जनता के द्वार सरकार, जन सहभागिता ही योजनाओं की सफलता का आधार-विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री

पटना में यातायात व्यवस्था का औचक निरीक्षण, हड़ताली मोड़ पर एसपी ट्रैफिक ने संभाली कमान

शेखपुरा डीएम-एसपी ने ‘सासा कलेक्शन’ का औचक निरीक्षण किया, 100 मजदूरों को PF से जोड़ने का निर्देश

error: