बिहार

संपत चक और परसा बाजार पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार की दोपहर अचानक फुलवारी शरीफ प्रखंड के परसा बाजार इलाके में पहुंच गए . मुख्यमंत्री का काफिला देकखर इलाके में हड़कंप मच गया. मुख्यमंत्री ने संपतचक परसा बाजार मुख्य सड़क मार्ग तिमुहानी पर पटना पुनपुन सड़क मार्ग से एलिवेटेड सड़क पुलिया को जोड़ने का निर्देश अधिकारियों को दिया.

इतना ही नहीं संपत चक प्रखंड के चिपुरा पंचायत मुखिया सतीश कुमार समेत स्थानीय लोगों के आग्रह पर परसा संपतचक सड़क चौड़ीकरण कर फोरलेन बनाए जाने का भी आदेश दिया गया है.सीएम श्री कुमार अधिकारियों के साथ यहां सड़क पर पैदल चलकर मीठापुर महली पुल एलिवेटेड सड़क के निर्माणाधीन कार्य स्थल का घूम घूम कर जायजा लिया. मौके पर ही अधिकारियों से उन्होंने कार्य में आ रही परेशानियों की जानकारी ली और कई दिशा निर्देश दिए. सीएम ने निर्माण कार्य के दौरान पुनपुन सिपारा परसा बाज़ार सड़क के रखरखाव को बेहतर बनाने का भी निर्देश दिया.

दरअसल,मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निर्माणाधीन मीठापुर – महुली एलिवेटेड पथ परियोजना की प्रगति का जायजा लेने परसा बाजार और संपत चक इलाके में पहुंचे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुराना परसा बाजार मोड़ – सम्पतचक रोड के पास फ्लाईओवर बनाने और इसे मीठापुर-महुली एलिवेटेड से जोड़ने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इससे सम्पतचक पथ के माध्यम से आनेवाले लोगों को एक वैकल्पिक मार्ग मिलेगा और वे मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ के माध्यम से सुगमतापूर्वक आवागमन कर सकेंगे.मुख्यमंत्री ने कहा कि मीठापुर – महुली एलिवेटेड पथ परियोजना के कार्य में तेजी लायें और जल्द कार्य पूर्ण करें. मीठापुर – महुली एलिवेटेड पथ के नीचे स्थित सड़क को भी मुख्यमंत्री ने दुरूस्त करने का निर्देश दिया ताकि कनेक्टिविटी बेहतर हो सके.

Advertisements
Ad 1

निर्माणाधीन मीठापुर – महुली पथ परियोजना के निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री को अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण प्रत्यय अमृत ने मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ के निर्माण कार्य की प्रगति से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, अपर मुख्य सचिव, पथ निर्माण प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, जिलाधिकारी, पटना चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा की

औरंगाबाद जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार

error: