बिहार

छत से नीचे गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई

नालंदा(राकेश): मामला नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड का है। मृतक की पहचान सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत बनार गांव निवासी बिंदेश्वर शर्मा का पुत्र श्री रंजन कुमार के रूप में की गई है। शशि रंजन कुमार किराए के मकान में स्टेशन रोड स्थित अपने भाई के साथ रहता था।शशि रंजन के चचेरे भाई प्रिंस कुमार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है।

चचेरे भाई प्रिंस कुमार ने बताया कि दोनों भाई किराए के कमरे पर रहा कर रहे थे। मकान मालिक के बेटे से किसी बात को लेकर उसके भाई की आले सुबह कहासुनी हो गई। इसके उपरांत उन लोगों ने पुलिस बुला लिया। पुलिस को देख उसका भाई छत से नीचे उतरने लगा। कभी पुलिस वाले ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे ऊपर खींचने लगे लेकिन बैलेंस नहीं मिल पा सका, जिसके कारण उनका भाई छत से नीचे सिर के बल गिर गया, नीचे मौजूद पुलिसकर्मी जब उसे उठाकर इलाज के लिए ले जाने लगे तो छत पर खड़े पुलिस वाले ने मना कर दिया और पुलिस वहां से भाग खड़ी हुई।

Advertisements
Ad 1

इसके बाद उसने अपने भाई को इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहार सच में भर्ती कराया जहां इलाज के क्रम में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सूत्रों की माने तो युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा था जिसकी सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दे दी पुलिस को देख ना छत से नीचे कूद गया जिसके कारण वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया।

सदर डीएसपी डॉ शिव लिंग वाले ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम कराकर की प्रक्रिया चल रही है वह मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी हो गए उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Related posts

जनता के द्वार सरकार, जन सहभागिता ही योजनाओं की सफलता का आधार-विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री

पटना में यातायात व्यवस्था का औचक निरीक्षण, हड़ताली मोड़ पर एसपी ट्रैफिक ने संभाली कमान

शेखपुरा डीएम-एसपी ने ‘सासा कलेक्शन’ का औचक निरीक्षण किया, 100 मजदूरों को PF से जोड़ने का निर्देश

error: