बिहार

नरपतगंज बीईओ ने किया विद्यालय का जांच


अररिया(रंजीत ठाकुर: नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय साह, पासवान टोला मधुरा उत्तर का आज सोमवार को नरपतगंज बीईओ मोहम्मद आमिर उल्लाह ने समय करीब 12:30 बजे बच्चे की उपस्थिति, मध्यान भोजन, की गुणवत्ता , विद्यालय में बैठने की व्यवस्था एवं बच्चों का ड्रेस का जांच किया। जिसमें अधिक बच्चों में ड्रेस नहीं पाया गया।

इस बाबत बीईओ आमिर उल्लाह ने कहा विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था दुरुस्त है मध्यान भोजन मीनू के अनुसार खिलाया जा रहा है बच्चों में ड्रेस की कमी है जल्द से जल्द व्यवस्था किया जाएगा, वहीं विद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षकों को शिक्षा के प्रति लापरवाही नहीं बरतने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। उन्होंने कहा शिक्षा में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत हो इसके लिए सभी शिक्षक तत्पर रहें।

Related posts

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा